कानपुर। अखण्ड भारत के निर्माता लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती कुर्मी परिवार समागम ने धूमधाम से मनायी।
शनिवार की सुबह कुर्मी परिवार समागम के एक सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने बड़ा चौराहा से राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली,जिसमें सभी सदस्य सफेद टोपी व भगवा पटका धारणकर डी जे की धुन पर निकले। यात्रा में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सचान, सरदार सेना जिलाध्यक्ष अरविंद सचान एवं एड. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने अगुवाई करते हुए जय शिवाजी, जय सरदार के नारे लगवाये। डी जे की धुन पर सभी ने नृत्य किया।
यात्रा के दौरान ट्रैफिक सही चले इसका ध्यान अनुक्रम ,अतुल सचान, योगेन्द्र सचान आदि ने रखा। सचान चौराहा पटेल प्रतिमा तक यात्रा आयी, जहां सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिष्ठान का वितरण किया।
उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, जय कुमार सिंह जैकी, सुरेंद्र मैथानी भाजपा नेता विजय सचान, मनोज शुक्ला, जितेंद्र सचान, पूर्व सांसद राजाराम पाल, जयन्ती वर्मा, वीना आर्या पटेल, पूर्व महापौर रविन्द्र पाटनी आदि ने माल्यार्पण कर सम्बोधित किया।
वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है। यदि सरदार पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो देश वर्तमान में विश्वगुरु होता।
भव्य आयोजन के पश्चात कुर्मी समागम परिवार के अंजनी वर्मा, अवनीश कटियार, डॉ. हेमेंद्र सचान, आलोक सचान, बृजेन्द्र स्वरूप सचान, बी.डी. सचान, रंजीत ,नागेश सचान, योगेन्द्र सचान, आनंद कटियार, अतुल सचान, आशीष सचान, शिवा सिंह सचान, अमित सचान, किशोर सचान, राजपूत वर्मा, विनोद, गौरव, अंकित सचान, जे.एन. कटियार आदि ने 51 किलो बूंदी से बने विशेष केक को काटकर पटेल जी की जयंती मनाई। समापन पर भण्डारे का महाप्रसाद लोगों ने ग्रहण किया।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















