कानपुर, टीवीएस वेणु का एक भाग और दोपहिया व तिपहिया वाहनों की अग्रणी निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने आज कानपुर में अपनी दूसरी ऑथोराइज्ड थ्री-व्हीलर डीलरशिप एपेक्स मोटर्स की ओपनिंग की घोषणा की।
कानपुर के केन्द्रीय एवं महत्वपूर्ण लोकेशन पर स्थित यह नई डीलरशिप उत्तर प्रदेश में कंपनी के रिटेल और सर्विस नेटवर्क को मजबूत बनाएगी। इस डीलरशिप में टीवीएस के पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।
उद्घाटन समारोह में टीवीएस मोटर में कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस के बिजनेस हेड रजत गुप्ता और डीलर पार्टनर नीरज चोपड़ा तथा सौरभ चोपड़ा शामिल होकर यह जानकारी प्रिसटीन होटल के प्रांगण में प्रदान की।
इस अवसर पर रजत गुप्ता ने कहा, “उत्तर प्रदेश में मोबिलिटी की बदलती जरूरतों और लास्ट माइल मोबिलिटी की बढ़ती मांग को देखते हुए हम राज्य में अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। कानपुर में एपेक्स मोटर्स का उद्घाटन इसी दिशा में एक और कदम है।”
वर्तमान में उत्तर प्रदेश में टीवीएस मोटर के 106 सेल्स टचपॉइंट और 86 सर्विस टचपॉइंट हैं। कंपनी की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और बरेली जैसे प्रमुख मार्केट में मजबूत उपस्थिति है।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















