Advertisement

अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति का हुआ स्वागत

कानपुर, जिला न्यायालय में वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर कानपुर के अधिवक्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
सर्वप्रथम वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष दोहरे और पं रवीन्द्र शर्मा ने अधिवक्ता वीरेंद्र प्रजापति को माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष दोहरे ने कहा कि प्रजापति के प्रदेश पदाधिकारी बनने से प्रदेश में अधिवक्ता हितकारी कार्यों के लिए हम अपनी आवाज आसानी से सरकार तक पहुंचा सकते हैं । पं रवीन्द शर्मा संयोजक अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने कहा जिस तरह से अधिवक्ता वृत्ति में वीरेंद्र प्रजापति का नाम है और निरन्तर अधिवक्ता कल्याणकारी कार्यों में सहयोग देते है उसी तरह से समाज के जनहितकारी कार्यों में भी प्रजापति जी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे जिससे हम अधिवक्ताओं का मान सम्मान बढ़ेगा।
प्रमुख रूप से आनंद गौतम हरिओम पांडे देवेंद्र कुमार संजीव कपूर राहुल कनौजिया अनिल बाबू पंकज ठाकुर सतीश त्रिपाठी मोहम्मद जावेद दानिश कुरेशी मोहम्मद इम्तियाज के के यादव आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh