Advertisement

नगर निगम का बुलडोजर घंटाघर क्षेत्र में गरजा

महापौर प्रमिला पांडे द्वारा महिलाओं के लिए शहर में महिला मार्केट खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा। शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए स्वरूप नगर के पुराने घंटाघर मार्केट को चिन्हित किया। घंटाघर के पास अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाने के लिए नगर निगम ने कई नोटिस के बाद आज एक्शन लिया और नगर निगम का बुलडोजर घंटाघर क्षेत्र में गरजा। क्षेत्र में लगभग 40 से से 50 परिवार रहते हैं। वही नगर निगम के जोनल अधिकारी पूजा त्रिपाठी और प्रवर्तन दस्ते वह भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराया गया साथ ही जर्जर इमारत को भी ढा दिया गया। अभियान के दौरान जोनल अधिकारी ने बताया कि बरसात से पहले शहर की जर्जर इमारतों को चिन्हित कर उन्हें गिराए जाने के आदेश हैं। जिससे जनहानि होने से रोका जा सके। इसी के तहत इस पुरानी जर्जर इमारत को गिराया जा रहा है साथ ही जिन लोगो के पास घर नही है उनके लिए सामुदायिक केंद्र और शेल्टर होम ओपन है लोग उनका प्रयोग कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh