Advertisement

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा महिला सभा ने दिया ज्ञापन

 

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सपा महिला सभा पूर्व नगर अध्यक्ष दीपा यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया आरोप लगाते हुए पूर्व सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष दीपा यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी में ब्लाक प्रमुख के नामांकन वाले दिन महिला के साथ अभद्रता होने के संबंध में राज्यपाल उत्तर प्रदेश को कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से समाजवादी पार्टी की पूर्व महिला अध्यक्ष दीपा यादव के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने शासन व प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर इसी तरह महिलाओं के साथ अभद्रता होती रही तो पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की महिलाएं सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतर कर एक बड़ा आंदोलन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में दीपा यादव, दीपिका मिश्रा सरिता मिश्रा, नीलम उत्तम, आरती कुशवाहा, अनीता लायल, सिमरन चतुर्वेदी, सुषमा तिवारी, प्रभा, नसीमा, रानी, मोहम्मद अकरम एवं अब्दुल्ला मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh