Advertisement

करिश्मा ठाकुर बनी महिला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड जोन की प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर प्रियंका गांधी के निर्देश पर गोविंद नगर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को महिला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बुंदेलखंड जोन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया करिश्मा ठाकुर ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से दिल्ली विश्वविद्यालय की महासचिव बनकर की उसके बाद 5 साल संगठन की राजनीति में एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव रही 25 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव 2020 में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाया करिश्मा ठाकुर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम रहीं हैं और जन समस्याओं का निवारण करने के लिए जनता के साथ सड़कों पर संघर्ष करती रही। जिसके परिणाम स्वरूप उनकी कार्यक्षमता और जुझारू कार्य शैली को देखते हुए प्रियंका गांधी ने प्रवेश कुमार प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने महिला प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है करिश्मा ठाकुर के मनोनयन पर कानपुर में शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस यूथ कांग्रेस एनएसयूआई अल्पसंख्यक कांग्रेस सभी प्रकोष्ठ ने हर्ष जताया और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी को प्रियंका गांधी को बहुत-बहुत आभार जताया।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh