Advertisement

रक्षाबंधन पर वृक्षाबंधन कर पेड़ों को बचाने की ध्वनि

ध्वनि फाउंडेशन के द्वारा रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर संजय वन में वृक्षों एवं पेड़ों को राखी बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अतुल शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन माह की शुरुवात के साथ ही शहर में वृक्षारोपण के कार्यक्रम जोर-शोर से होने लगते हैं।लाखों की संख्या में पेड़ तो लगाए जाते हैं पर उनकी देख-रेख नही की जाती है।ध्वनि फाउंडेशन के सदस्यों ने पेड़ों पर रक्षासूत्र एवं राखी बांध कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया है एवं आम जनमानस से भी इस रक्षाबंधन पर वृक्षों की सुरक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया है। प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष एड०समीर शुक्ला, एड०नीलेश तिवारी,पवन श्रीवास्तव,अंकुर शर्मा,एड०मिंटू द्विवेदी,साहिल श्रीवास्तव,आकाश मिश्रा,आशीष बाजपेई,सोनू पाण्डेयआदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh