Advertisement

नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत अभिभावकों को दिलाई शपथ

प्रधानाचार्या सविता यादव के नेतृत्व में नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत अभिभावकों ने आनलाइन एवं आफलाइन शपथ ग्रहण कि मैं भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं शपथ लेती हूं कि मैं अपने बेटे और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करूंगी मैं अपने बच्चों को बचपन से ही जीवन के नैतिक मूल्य सिखाऊंगी जिस प्रकार मैं अपनी बेटी को स्वयं की सुरक्षा के लिए ध्यान रखने को कहती हूं उसी प्रकार मैं अपने बेटे को अनुशासन में रखते हुए उसकी भी दैनिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखूंगी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 181या 1090 पुलिस कन्ट्रोल रूम 100 या 112 एंबुलेंस 108 के प्रति जागरूक किया एवं मलिन बस्तियों में शपथ ग्रहण की वही 17 यूपी गर्ल्स बटालियन के कैडेटों ने अपने आसपास के लोगों को फिट इंडिया के प्रति जागरूक कर रहे हैं एवं नारी शक्ति मिशन के अंतर्गत जागरूक कर रहे हैं एवं कोविड 19 के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh