Advertisement

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0राजीव गांधी जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का कृतज्ञता पूर्वक सम्मान

कानपुर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जय भारत महा संपर्क अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजनों का कृतज्ञता पूर्वक सम्मान किया गया ।इस अवसर पर प्रकोष्ठ के चेयरमैन पवन गुप्ता ने कहा की कि आज विश्व पटल पर भारत एक विशाल , विराट , महान जनतंत्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की परिकल्पना का वज़ह से ही है । परंतु आज धर्म के नाम पर पूरे देश को बांट दिया गया है और अब वक्त आ गया है कि जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों को भारत से खदेड़ा था उसी तरीके से हम सब भारतवासी धर्म – जात – वर्ग से ऊपर उठकर देश को बांटने वाली ताकतों को बाहर खडेंदे । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवार ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान त्याग और समर्पण का ऋण राष्ट्र कभी भी नहीं चुका सकता । भारत का हर नागरिक आत्मा से उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा । इस अवसर पर वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज प्रभाष चंद्र साहू एवं नरेंद्र गुप्ता का कृतज्ञता पूर्वक नमन करते हुए सम्मान एवं सत्कार किया गया ।इस अवसर पर महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नीलम चौरसिया जी नीलम चौरसिया जी ने कहा कि आजादी के मतवाले ना हिंदू थे ना मुसलमान थे वह केवल हिंदुस्तानी थे । उन्होंने आजाद भारत के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन आज की निम्न और घटिया राजनीति ने धर्म के नाम पर मजहब के नाम पर और जात के नाम पर पूरे देश को बांट दिया है । यह समय है कि हम लोग स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विराट बलिदानों को याद करें और पुनः अखंड भारत के नवनिर्माण के लिए प्रयासरत हो ।कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दिनेश बाजपेई ने किया ।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हमजा निहाल , रियाज अहमद आदि विशाल संख्यां मे कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh