Advertisement

पेड़ नहीं बचाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे के साथ पेड़ की रक्षा का संकल्प

नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी पेड़ों को बचाने के लिए रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ बचाने का संकल्प कार्यक्रम सरसैया घाट पर संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने कहा कि हम सबको वृक्षों की रक्षा करनी होगी जिस प्रकार भाई-बहन रक्षा सूत्र बांधकर एक दूसरे को बचाने के लिए संकल्प लेते हैं उसी प्रकार आज हम सब लोगों ने वृक्षों को बचाने का संकल्प लिया है समाज सेविका मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि यदि पेड़ नहीं बचाओगे तो ऑक्सीजन कहां से पाओगे  शैली सिंह चौहान ने सभी से आवाहन किया है अपने भाइयों के साथ पेड़ों को भी राखी बांधकर बचाएं कार्यक्रम का संचालन डॉ लकी चतुर्वेदी ने किया प्रमुख रूप से मोहन दीक्षित विधि दीक्षित मार्शल मिश्रा गजानंद सैनी अरविंद त्रिपाठी नौशाद अहमद और बच्चे आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh