Advertisement

41 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया

कंचन लता स्मारक सेवा संस्थान के तत्वावधान में रॉयल क्लिफ होटल सभागार स्वरूप नगर में 41 कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस कमिश्नर कानपुर महानगर असीम अरुण ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि कोरोना काल में आप लोगों द्वारा की गई सेवाएं वास्तव में सराहनीय है आप लोगों को सम्मान पदक प्रदान किया जा रहा है इससे अन्य लोगों को भी समाज सेवा करने में प्रेरणा मिलेगी आप लोगों ने रोल मॉडल के रूप में सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर डॉ नेपाल सिंह थे उन्होंने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि इस आपदा के समय में सम्मानित जनों द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय हैं उन्होंने कोरोना प्रबंधन हेतु किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी भी दी कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ राम बाबू ने कोरोना पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला संस्था के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहां कि हमारी संस्था इस तरह के समाजसेवी कार्यों में सदैव तत्पर रहती है संस्था के सचिव डॉ आनंद गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया इस अवसर पर संस्था की ओर से कोरोना योद्धाओं को सम्मान पदक प्रदान किए गए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh