Advertisement

झूलेलाल महोत्सव के अवसर पर कन्या व ब्रह्म भोज का आयोजन

कानपुर नगर- सोमवार को रामबाग स्थित झूलेलाल मंदिर पर श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट के तत्वावधान में सिंधी समाज के मुख्य पर्व चाहेला महोत्सव के अवसर पर 39वे दिन भगवान झूलेलाल के अखंड पाठ की समाप्ति के बाद कन्याओं व ब्राह्मणों को भोज कराया गया उसके पश्चात भक्तों ने भंडारे का आनंद प्राप्त किया इस अवसर पर मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां सजाई गई रोशनी आज की सजावट की गई बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में दर्शन किए समारोह में अशोक मखीजा ने बताया की 40 दिन की उपासना के पर्व के अंतिम दिन 41वे दिन 25 अगस्त दिन बुधवार को भगवान श्री झूलेलाल के मंदिर की अखंड ज्योत के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ हेतु खोले जाएंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मपाल इरानी लक्ष्मण आडवाणी अशोक किशनचंद दीपक अहूजा श्याम तनेजा मनीष रमानी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh