Advertisement

जब तक सूरज चांद रहेगा अरुण जेटली का नाम रहेगा

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के कैंप कार्यालय लाल बंगला पर कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार स्व• अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने अरुण जेटली के भारतीय राजनीति में कुशल वक्ता परिपक्व व्यवहारिक आदर्शो, ओजस्वी विचारो से परिपूर्ण जीवन और व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे। अरूण जेटली का स्थान भारतीय राजनीति में स्वच्छ सुचितापूर्ण और दृढ़ता के परिचायक के तौर पर अपना स्थान बनाने वालो में हमेशा अग्रणी रहेगा। सभी ने अरुण जेटली के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और एक सुर में आवाज लगाई जब तक सूरज चांद रहेगा अरुण जेटली का नाम रहेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीडी राय, सुरेन्द्र अवस्थी कैलाश पांडे, अनीता त्रिपाठी, अतुल शुक्ला, नन्दू शुक्ला, राजू जायसवाल आदि उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh