Advertisement

कानपुर के युवा अधिवक्ताओ द्वारा जागृति होटल में आयोजित सम्मान समारोह

कानपुर, अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़वाने हेतु वर्षों चले संघर्ष का सफल नेतृत्व कर कल्याण निधि डेढ़ लाख से पांच लाख कराने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पं रवीन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में सर्वप्रथम सरदार गुरमीत सिंह अध्यक्ष उपभोक्ता बार एसोसिएशन और बीएल गुप्ता अध्यक्ष इनकम टैक्स बार एसोसिएशन व युवा अधिवक्ताओं द्वारा पं रवीन्द्र शर्मा एडवोकेट का माला पहनाकर स्वागत किया इसके उपरांत बी एल गुप्ता ने  कहा कि कल्याण निधि का रुपया डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख किया जाना रवीन्द शर्मा के भागीरथी प्रयासों का परिणाम है अधिवक्ता कल्याणार्थ कार्यों के लिए हम सब सदैव इनको याद रखेंगे गुरमीत सिंह ने कहा कि अधिवक्ता कल्याण निधि बढ़वाने के लिए वर्षों से चल रहे संघर्ष का जिस तरह से सफल नेतृत्व कर शर्मा जी ने कल्याण निधि 150000 से 500000 कराई उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है कल्याण निधि का बढ़ना इनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है ।
पं रवीन्द्र शर्मा ने कहा कि आप सभी के सहयोग से कल्याण निधि बढ़वाने हेतु वर्षों चला संघर्ष सफलता को प्राप्त हुआ । संघर्ष में सहयोग देने वाला हर अधिवक्ता सफलता का हकदार है हम कल्याण निधि की लड़ाई जीत चुके हैं अब पेंशन की बारी है अधिवक्ता पेंशन योजना के लिए संघर्ष की शुरुआत हो चुकी है हम आप सभी को विश्वास दिलाते हैं कि जिस तरह अधिवक्ता कल्याण निधि की लड़ाई जीती है उसी तरह हम अधिवक्ता पेंशन योजना भी लागू करा के रहेंगे ।किए गए सम्मान के लिए आप सभी को बहुत-बहुत आभार।
प्रमुख रूप से अविनाश बाजपेई पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन राम आश्रय त्रिपाठी नमन गुप्ता मो तौहीद अनूप शुक्ला मो कादिर संजीव कपूर शारूख खा अमित कपूर शोर्य दरयाबादी आंनद अरुण गांधी पंकज राकेश सिद्धार्थ आलोक मिश्रा मुख्तार अहमद वेद उत्तम विजय शुक्ला शाहिद जमाल के के यादव आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh