Advertisement

नेशनल हाईवे जाजमऊ जे के चौराहा बना हादसे का अड्डा

कानपुर रामा देवी से जाजमऊ जाने वाले रास्ते पर जे के चौराहे पर बारिश के कारण करीब 25 फिट लंबा 3 फिट चौड़ा 3 फिट गहरा गड्ढा हो गया था जिससे आये दिन ट्रक चालक कार और राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था आज एक बुजुर्ग साईकिल चला कर उधर से गुज़रे और तभी गढ्ढे में गिर गए , वही खड़े याता यात इंस्पेक्टर अमित भार्गव ने देखा उनसे रहा नही गया उन्होंने आनन फानन में 2 ट्राली मलबा गिरवा कर अपनी टीम के साथ उस गढ्ढे को भरा। वही यातायात इंस्पेक्टर अमित भार्गव व उनकी टीम के सिपाही धर्मपाल सिंह, जयप्रकाश, जताधर बाजपेयी,सूर्य भान, जय प्रकाश,ने गढ्ढो मे मलवा डलवाकर गढ्ढा भरा।
हालांकि यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी और यातायात कर्मी अलर्ट रहे।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh