Advertisement

भगवान झूलेलाल के जयकारों के साथ खुले अखण्ड ज्योति के पट

कानपुर नगर-बुधवार को रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मन्दिर के अखण्ड ज्योति के पट भगवान श्री झूलेलाल के जयकारों के बीच भक्तों के दर्शनार्थ हेतु खोले गये। भगवान के 40 दिन बाद दर्शन पाकर भक्त धन्य हो गये। भक्तों को सोशल डिस्टैन्सिंग के तहत बारी बारी से अखण्ड ज्योति के दर्शन कराये गये। सिन्धी समाज के पूज्य संतों की मौजूदगी के बीच जैसे ही अखण्ड ज्योति के पटों को खोला गया तो भगवान को टकटकी लगाकर निहारते भक्त रहे। कोरोना महामारी के चलते जारी सरकारी गाइडलाइन के कारण इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली गयी लेकिन समाज के लोगों ने भगवान श्री झूलेलाल की सांकेतिक प्रभात फेरी निकाली जिभक्त सेवादारी भगवान झूलेलाल के भजनों पर झूमते नाचते हुए प्रभु का गुणगान कर रहे थे। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी महेश ने देश को खुशहाली की कामना की। देर रात्रि बहराणे साहब का विसर्जन सरसैया घाट में किया गया। सिन्धी समाज के लोगों ने घरों में पूजा अर्चना व शंखनाद कर भगवान झूलेलाल की आरती उतारी।इस मौके पर प्रमुख रूप से अशोक माखीजा, धर्मपाल इसरानी लक्ष्मण आडवानी, दिलीप वलेचा, ओमी दादा, नारायण दास खूबानी, अशोक किशनचन्द्र, इन्दर पमनानी, राजा तलरेजा, श्याम तलरेजा व दीपक आहूजा आदि प्रमुख रूप से थे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh