Advertisement

पत्नी का हत्यारा हुआ पुलिस की गिरफ्त में

जालौन

जालौन में जहाँ शराब के नशे में पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था जिसको लेकर एसपी रवि कुमार ने टीम लगाकर हत्यारोपी को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसका आज पुलिस ने खुलासा किया है। बता दे कि
10 नवम्बर को गोहन थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव का रहने वाला नाथूराम की अपनी पत्नी ननकी के साथ कहा सुनी हो गई बात इतनी बढ़ी की गुस्से में नाथूराम ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई । जिसको लेकर आज पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका खुलासा करते हुये एसपी रवि कुमार ने बताया कि हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था उसको पुलिस टीम ने हत्या में उपयोग होने वाली कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की कार्यवाई की ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh