Advertisement

केपीएम अस्पताल में लैप्रो लेजर सर्जरी होगी: डा जितेंद्र अग्रवाल |

केपीएम अस्पताल बिरहाना रोड में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा जितेंद्र अग्रवाल ने एक बैठक स्वास्थ्य कर्मियों लैब टेक्नीशियन व रेडक्रॉस के स्वयं सेवको के साथ किया, बैठक में डा जितेंद्र अग्रवाल ने बताया ,के पी एम अस्पताल में ,01 मार्च से 03 मार्च तक फिसर, बबासीर ,भगंदर ,गुदारोग संबंधिंत रोगो का उपचार ऑपरेशन लेजर विधि द्वारा निःशुल्क किया जायेगा ,डा जितेंद्र अग्रवाल ने बताया ,गुदारोग में जरनल सर्जरी में मरीज को बड़े घाव का सामना करना होता है, जबकि लेजर विधि द्वारा सर्जरी में ऐसा नहीं है, यह विधि कारगर और मरीज के लिए हितकर है ,रेडक्रॉस के मास्टर ट्रेनर लखन शुक्ला ने बताया कि, रेडक्रॉस के स्वयं सेवक समाजहित के इस काम के लिए भी लोगो को सचिव रेडक्रॉस के निर्देश पर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर अंकित कटियार ,अनिल यादव, अभिषेक, नीरज ,लक्ष्मी ,सुनैना अग्रवाल, लखन शुक्ला, याहवर्द्धन अग्रवाल, योगेश मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh