Advertisement

खत्री सभा कानपुर का होली मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न

कानपुर। खत्री सभा कानपुर के तत्वावधान में तिलक नगर स्थित मिडटाउन लॉन में रंगारंग होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। खत्री सभा कानपुर के पूर्व अध्यक्ष विनय माधव खन्ना ने बताया कि 1907 से लगातार सेवारत यह संस्था खत्री समाज के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करती है। खत्री सभा कानपुर की अध्यक्ष गीता कपूर के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में हर्षोल्लास से होली संगीत के साथ फूलों की होली खेलते हुए आपसी भाईचारा का संदेश दिया गया और सौहार्द के साथ मस्ती करते हुए जमकर होली मिलन पर आए हुए मेहमान एवं मेजबान थिरके, जिससे माहौल खुशनुमा हो गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता कपूर, पूर्व अध्यक्ष विनय माधव खन्ना, महिला विंग की अध्यक्ष निम्नी खन्ना, विजय कपूर,अजय कपूर, मूलचंद सेठ,प्रयाग नारायण, नवीन खन्ना, सुधीर मेहरोत्रा, मुकुल टंडन, रामजी कपूर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh