Advertisement

गुरु हर राय जी का 396वाँ पावन प्रकाशोत्सव मनाया

कानपुर नगर। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु हर राय अकादमी के परिवारजनों ने गुरु हर राय साहिब जी के 396वें पावन प्रकाश पर्व पर आए साध-संगत का हार्दिक अभिनंदन किया गया। शनिवार, सुबह 09:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक गुरु हर राय अकादमी के प्रांगण में गुरु हर राय साहिब जी का 396वाँ प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और प्यार से मनाया। जिसमें समाप्ति श्री अखंड पाठ के पश्चात् विद्यालय के बच्चों ने आरती व शबद के साथ शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्रा जसलीन कौर ने आरती एवं शबद ‘हम घर साजन आए… बलदीप सिंह ने समूह में बसंत चढ्या फूली बनराई अमृतलीन कौर ने समूह में ‘आओ जी तू आओ हमारे… आदि शबद पाठ किए।
तदोपरांत गुरुद्वारा माता साहिब कौर से पधारे भाई मनोज सिंह जी और गुरुद्वारा किदवई नगर से पधारे भाई रकम सिंह जी ने कीर्तन एवं गुरुजी के जीवन पर आधारित प्रसंगों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् 12:30 से 01:00 बजे तक जूनियर और स्टार सेक्शन के बच्चों में से कक्षा पी जी के हृदयान सिंह ने गुरु हरिराय जी पियारे….. यूकेजी के मनराज सिंह ने ‘धन गुरु हरिराय जी…. कविता पाठ किया। इसके अतिरिक्त ऐशलीन कौर, गुनीत कौर एवं फातिमा सिद्दीकी ने गुरु हरराय जी के जीवन पर आधारित प्रेरणात्मक वृतान्तों का उल्लेख किया। लगभग 32 विद्यार्थियों ने शिक्षिका श्रीमती गुनवंत कौर के दिशा निर्देशन में अपने-अपने कार्यक्रमों को तैयार किया। सीनियर ग्रुप की जसलीन कौर, जपप्रीत कौर एवं पाहुल सैनी द्वारा ढाडी के समूह गान के बाद दरबार साहिब अमृतसर से पधारे भाई मनदीप सिंह जी ने कीर्तन एवं गुरु जी के जीवन पर आधारित कथाओं एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। भाई महिपाल सिंह की समाप्ति अरदास के साथ ही प्रकाशोत्सव का कार्यक्रम सम्पन्न हआ।
गुरु का लंगर दोपहर 1 बजे से अटूट वरतता रहा।
आप समूह साध संगत ने इस अवसर पर सम्मिलित होकर इस पर्व को सफल बनाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक सरदार मनमोहन सिंह तथा प्रबंध समिति के अन्य सदस्य, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गुप्ता विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित रहीं।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh