Advertisement

बुर्का-नकाब पहनकर घर में घुसे युवक, बैग से मिले ड्रिल मशीन और कटर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एलआईजी आवास में शनिवार दोपहर बुर्का और नकाब पहनकर घर में घुसे दो संदिग्ध युवकों ने लूटपाट की कोशिश की। महिलाओं के शोर मचाने पर दोनों भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के लाइव विजुअल भी सामने आए हैं।

श्यामनगर के ई-ब्लॉक निवासी राधा दधीचि के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहू शैली दधीचि के साथ घर पर थीं। तभी दो नकाबपोश युवक घर में घुस आए। परिचय पूछने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों लूट के इरादे से आए थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की।

शोर मचते ही भागे, भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा

महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

बैग से मिले कटर, ड्रिल मशीन और अन्य औजार

पुलिस को मौके से एक झोला मिला, जिसमें ड्रिल मशीन, कटर और अन्य औजार बरामद हुए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी सुबह से ही घर की रेकी कर रहे थे और वारदात के दौरान दस्ताने पहन रखे थे, ताकि कोई सबूत न छूटे। पुलिस एक आरोपी की महिला मित्र से भी पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh