Advertisement

दादा नगर व्यापार मंडल द्वारा प्रथम अधिवेशन में होली मिलन समारोह का आयोजन

दादा नगर व्यापार मण्डल द्वारा रामलीला पार्क मैदान में प्रथम वार्षिक अधिवेशन में होली मिलन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। दादा नगर के इतिहास में यह पहला व्यापारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह
में कानपुर नगर के व्यापारी एवं दादा नगर के व्यापारियों का समागम हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विधायक सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व विधायक अजय कपूर, प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन, दादा नगर के प्रबुद्धजनों का सम्मान, नगर के गणमान्य व्यापारी एवं नागरिकों का सम्मान किया गया। समारोह में राधा-कृष्ण की भव्य झांकी एवं फूलों की होली भव्यता के साथ खेली गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखदेव प्रसाद मिश्रा द्वारा की गयी। निर्वाचित अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद वर्मा ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा और उपलब्धियों का विवरण दिया। मंच का संचालन अजीत गुप्ता अध्यक्ष दक्षिण सर्राफा कमेटी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील बजाज, अचल गुप्ता, राजेश भल्ला, अध्यक्ष जमुना प्रसाद, महामंत्री संदीप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष देवांश भाटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह एवं संरक्षक मण्डल एवं सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh