Advertisement

जूही लाल कॉलोनी सेंटर पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ

 

 

कानपुर,जूही लाल कॉलोनी स्थित राजकीय श्रम हितकारी केंद्र (वेलफेयर सेंटर पार्क) में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया इस सम्मेलन में देश के प्रखर वक्ता और वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने उनके ओजस्वी विचारों को सुना और धर्म व संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने चिरपरिचित अंदाज में वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य पर बेबाक राय रखी उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं, बल्कि एक शाश्वत जीवन दर्शन है कुलश्रेष्ठ ने जोर देकर कहा कि, “जब तक समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों और इतिहास के प्रति जागरूक नहीं होगा, तब तक राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है “उन्होंने युवाओं से अपनी विरासत पर गर्व करने और संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील की हिंदू सम्मेलन समिति के आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना जगाना और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण हेतु एकजुटता प्रदर्शित करना था कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई पंडाल में उपस्थित जनसमूह ने ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बनाए रखा कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया जूही लाल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम में सभी हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू धर्म का संरक्षण, सांस्कृतिक जागृति और ऐतिहासिक तथ्यों की समझा, कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक और विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए इस अवसर पर विधायक महेश त्रिवेदी, प्रज्ञा श्रीवास्तव,अमित जायसवाल, मनी मिश्रा, इंद्रेश सिंह, अनय पांडेय, सी. के. सिंह, राकेश श्रीवास्तव,अमित खरे,धीरज गुप्ता,आदित्य श्रीवास्तव, संजय मिश्रा,बृजेश तिवारी,नागेंद्र श्रीवास्तव, बब्बन सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh