कानपुर में धूमधाम से मनाया गया देव दीपावली का पर्व
गंगा घाटों में लोगों का उमड़ा जनसैलाब
सभी भक्तों ने पूजा अर्चना कर की प्रार्थना
महिलाओं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दीप जलाए
कानपुर में देव दीपावली में शहर के घाटों में लोगों का जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दिया जहां लोगों ने दीप जलाकर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की इस दौरान महिलाओं के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी दीप जलाए और गंगा में दीप दान किए ।
वही – कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर आज बाबा आनंदेश्वर मंदिर घाट में माँ गंगा की विशेष आरती व दीप महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमे देव दीपावली पर सभी भक्तों ने अपने परिवार के साथ की पूजा , अर्चना कर माँ गंगा से प्रार्थना कर दीपों और रंगोली सजा मां गंगा के किनारे जगमगाते दिखे लाखो दिए ।
बच्चे बूढ़ों महिलाओं ने दीपक जलाकर कर प्रार्थना कर मनाया देव दीपावली का त्यौहार ।
तोपुराणों में लिखा है कि त्रिपुरासुर नाम के राक्षस के आतंक से परेशान होकर देवता भगवान शिव से की शरण में गए थे ।तब भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था जिसके बाद देवताओं ने घी के दिए जलाए थे तब से देव् दीपावली मनाई जाती है।



















