Advertisement

श्याम नगर में बॉडी शेपर्स ज़िम एवम ब्यूटीबार यूनिसैक्स सैलून का शुभारंभ

कानपुर 19 नवम्बर। श्याम नगर में बॉडी शेपर्स ज़िम एवम ब्यूटीबार यूनिसैक्स सैलून का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे द्वारा फीता काटकर किया गया
तत्पश्चात महापौर ने दीप प्रज्वलन किया एवं बॉडी शेपर्स जिम के अंदर व्यायाम के लिए रखे सारे साजो सामान को करीब से देखा और उनका टेस्ट भी लिया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि उन्होंने कई जिम में जाकर देखा लेकिन इस जिम में कई नए तरह के व्यायाम की मशीन दिखाई दी, जिससे कि लोगों की तंदुरुस्ती बनी रहेगी। एक बार कानपुरवासी इस जिम में आकर जरूर देखें।
कानपुर बॉडी बिल्डिंग एण्ड फ़िटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि रावत ने बताया कि श्याम नगर में बॉडी शेपर्स ज़िम एवम ब्यूटीबार यूनिसैक्स सैलून का शुभारम्भ मेयर श्रीमती प्रमिला पाण्डे के कर कमलों द्वारा किया गया है। श्री
रावत ने आगे बताया कि ज़िम में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ स्टीम बाथ, योगाभ्यास, जुम्बा, एरोबिक्स, बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग आदि एक्सरसाइज एक्सपर्ट कोचों द्वारा कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों पर विशेष महत्व और जोर दिया गया है।
उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रमिला पांडे, रवि रावत, एकता रावत व श्वेता त्रिवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh