Advertisement

समस्या समाधान शिविर में समस्याओं की, बाढ़|

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में समस्याओं की बाढ़ सी आ गयी है। आज 78 व्यक्तियों ने उत्पीड़न पेन्शन, आवास व अन्य मामलों की शिकायत दर्ज कराया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने समस्या सुनते हुये प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं के समाधान कराने का भरोसा दिया। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की विभागों में विकलांग, विधवा, बृद्ध , युवा व महिलाओं की समस्याओं का समाधान न होने से परेशान हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी प्रशासनिक स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान करवा कर सभी को न्याय दिलायेगी। आज सुरसा मंदिर चौराहा कोपरगंज के नवनीत गुप्ता व घाटमपुर के नफीस अहमद ने दबंगों द्वारा दुकान पर जबरिया कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराया| इसी प्रकार परेड की मंजूलता व गोविन्द नगर की मीरा गुप्ता ने पेंशन व ट्राई साईकिल की समस्याओं से अवगत कराया|
आज समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, शिव देवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, राम कुमार गुप्ता , भगवान दास आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh