Advertisement

कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने हेतु,पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ, प्रारंभ।

केशव पुरम आवास विकास 1 के, ओ ब्लॉक स्थित पार्क में प्रातः आरती ध्यान के उपरांत पर्यावरण संतुलन एवं कोविड-19 पर विजय प्राप्त करने हेतु पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस यज्ञ में सभी के कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित करने के साथ ही कोविड-19 को परास्त करने हेतु अर्थात वेद के मंत्रों से विशेष आहुतियां प्रदान की गई ,यज्ञ में पुंसवन, नामकरण, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत एवं दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए। संध्याकालीन सभा में सहस्त्र दीपों के प्रज्ज्वलन के साथ दीप यज्ञ में सैकड़ों पीत वस्त्र धारी बहनों एवं भाइयों ने भागीदारी की|
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दीप यज्ञ के पूर्व, डॉ अमरनाथ सारस्वत ,वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा यज्ञपैथी यज्ञ के माध्यम से विभिन्न रोगों की चिकित्सा के संदर्भ में पीपीटी की सहायता से विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में विशेष रुप से पीएन सिंह, मालती सिंह, अनुराग तिवारी, विनोद सिंह, राजू सिंह परिहार, बृज नाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh