Advertisement

विधुत कटौती को लेकर बसपा पदाधिकारियों ने एसडीएम महरौनी को सौंपा ज्ञापन

ललितपुर-महरौनी तहसील के विधुत पावर हाउस सौजना में तैनात संविदाकर्मी की तानाशाही व लापरवाही सामने आई है। सम्पूर्ण मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आयोजित तहसील दिवस में पहुंचकर एक ज्ञापन के माध्यम से किसानों को सिचाई हेतु विधुत आपूर्ति दिलाये जाने की बात रखते हुए उक्त संविदाकर्मी के विरुद्ध कार्यवाही कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया है कि पावर हाउस सौजना के दर्जनों गांव के किसानों को विधुत कटौती से वेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसमे मुख्य रूप से ग्राम भूसरा, उल्दनाकला, बुदनी, बगसपुर, बरौन आदि गांव को सिंचाई हेतु विधुत आपूर्ति होती है, उन्होंने बताया है कि संविदाकर्मी शिवपाल सिंह किसानों से विधुत आपूर्ति के एवज में किसानों से पैसों की अवैध उगाही करता है। बताते चलें कि उक्त संविदाकर्मी शराब के नशे में रहकर किसानों को तरह-तरह के आरोपों में फसाने की धमकियां देते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में वेहद रोष व्याप्त है। किसानों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए बहुजन समाज पार्टी के दर्जभर पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन के माध्यम से उक्त संविदाकर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए पावर हाउस अंतर्गत गांवों में सुचारू रूप से विधुत आपूर्ति दिलवाए जाने की बात रखी। इस दौरान उन्होंने अवगत कराया है कि समय रहते किसानों को विधुत संकट से निजात नहीं दिलाया जाएगा, तो बड़े पैमाने पर बहुजन समर्थक सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा, जिलामहासचिव मुहम्मद खान, जिला सचिव/ प्रभारी एड प्रेमनारायण पाल, राघवेंद्र सिंह बघेल, रामदयाल मनहर, रामकिशन बैजनाथ, एड कमलेश कुमार अहिरवार, प्रमोद कुम्हेडी, सुरेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, भगतराम अमोरा, अंगद सिंह, हरिचंद्र साहू, भागीरथ अहिरवार आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh