Advertisement

कोरोना योद्धा डॉ. आकाश शर्मा का पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में हुआ भव्य स्वागत

जनपद ललितपुर में जन्मे एवम लंदन में फील्ड में रिसर्च साइंटिस्ट हैं डॉ. आकाश शर्मा ने कोरोना काल के दौरान जनपद में अनेकों संस्थाओं के माध्यम से जनपद में आमजन की काफी मदद लंदन से जनपद पहुँचाई।करीब 2 साल बाद अपने गृह जनपद में आये डॉ. आकाश शर्मा जी स्वागत सत्कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में विद्यालय के प्राचार्य एवम टीम मिशन बेटियाँ के प्रदेश संयोजक मो. जाकिर खान एवम विद्यालय परिवार द्वारा किया गया बतातें चलें कि जब पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से परेशान था ऐसे में डॉ. आकाश शर्मा ने लंदन से बेशकीमती ऑक्सीजन मशीन मुक्ति संस्था के माध्यम से जनपद वासियों के लिए पहुँचाई थी साथ ही अनेकों माध्यम से जनपद वासियों की मदद की थी । उनके अपने जनपद में आगमन पर विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया जिसमें बच्चों ने फूल मालाओं से एवम स्वागत गीत गाकर अपने कोरोना योद्धा का स्वागत किया । बच्चों द्वारा मिले अपार प्रेम से गदगद हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि इतना प्रेम स्नेह बुलदेलखण्ड की माटी से मिल सकता है उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर कार्य करते रहे एक दिन आपको सफलता मिलेगी ही अपने आत्मविश्वास को जागृत किये यही सफलता की कुंजी है। कोरोना योद्धा के स्वागत कार्यक्रम में मुक्ति संस्था के संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा (आचार्य जी) , अध्यक्ष श्रीमान अज्जू बाबा , कन्हैया नामदेव जी टीम मिशन बेटियाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान डॉ. विकास गुप्ता “जीत” ने अपने अपने विचार सभी उपस्तिथ जनों के सम्मुख रखे । कार्यक्रम में टीम मिशन बेटियाँ मंडल संयोजक मो. मुनीर , हाजी रानू जी , सग़ीर खान , अरविंद प्रजापति मो. शकील के साथ साथ विद्यालय परिवार श्रीमती सीमा जैन , तारा तिवारी , नंदनी , श्रीमती प्रतिभा यादव का विशेष सहयोग रहा । विषम परिस्थितियों में दूर विदेश में रहकर भी अपने जनपद वासियों के साथ खड़े रहे कोरोना योद्धा डॉ. आकाश शर्मा सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी के प्राचार्य एवम टीम मिशन बेटियाँ के प्रदेश संयोजक मो. जाकिर खान ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh