Advertisement

टीम मिशन बेटियाँ ने किया गोल्ड मेडलिस्ट सफाई कर्मचारी को सम्मानित

टीम मिशन बेटियाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता “जीत” ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद के जिला पंचायत राज्य में कार्यरत श्रीमान अरविंद प्रजापति वैसे तो विभाग में सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है लेकिन खेल कूद से इनका काफी गहरा नाता है देश के कोने  कोने में जनपद का नाम रोशन करने वाले श्रीमान अरविंद प्रजापति ने अपने खेल के बलबूते नेपाल में रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया साथ ही देश के विभिन्न स्थानो पर आयोजित हुए खेलों में गोल्ड एवम सिल्वर मेडल प्राप्त किये । जनपद के ऐसे होनहार खिलाड़ी को टीम मिशन बेटियाँ सम्मान देकर स्वम् भी गौरवान्वित महसूस कर रही है । अरविंद प्रजापति ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक हिस्सा होना चाहिए हमारे शरीर को फिट ओर तंदुरुस्त रखने के लिए खेल को जीन में जरूर अपनाए । टीम मिशन बेटियाँ के मंडल अध्यक्ष मो. मुनीर ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवक हमारे जनपद का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे है तो हम सभी का कर्तव्य है कि ऐसे युवाओं का उत्साहवर्धन करें । प्रदेश संयोजक मो. जाकिर ने फूल मालाओं से अरविंद प्रजापति का स्वागत वंदन किया । जिला संयोजक श्रीमती उर्वशी साहू ने कहा कि टीम मिशन बेटियाँ सदैव ही युवाओं के साथ सहयोग के लिए उपलब्ध रहती है जब भी जहां भी टीम मिशन बेटियाँ के सहयोग की जरूरत हो जरूर हम सहयोगी बनेगें । सम्मान कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक गरिमा तिवारी , ललित नामदेव , सुरेंद्र सपेरा , अरुण कुमार मिश्रा , राजकुमार साहू , विनोद नामदेव , शैलेन्द्र कुमार , कवि वीरेन्द्र विद्रोही मीडिया प्रभारी अमित लखेरा उपस्थित रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh