Advertisement

इमली तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े व्यक्ति को विद्युत करंट लगने से बुरी तरह से घायल

ललितपुर-कस्बा पाली में आज सुबह 10:00 बजे पाली बस स्टैंड पर उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पाली बस स्टैंड के पास लगे इमली के पेड़ पर पाली निवासी एक व्यक्ति इमली तोड़ने के लिए इमली के पेड़ पर चढ़ता है। इमली तोड़ते वक्त उसका सर हाई वोल्टेज लाइन से टकरा जाता है। जिससे उस व्यक्ति को गंभीर रूप से बिजली करंट लगता है और वह व्यक्ति जमीन पर जा गिर पड़ता है। घटना स्थल के पास मौजूद लोगों द्वारा व्यक्ति को उठाकर एक तरफ लिटाकर घटना की सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई। घटना मौजूद लोगों द्वारा एंबुलेंस के लिए कॉल किया। परिवार सदस्य घटना स्थल पर पहुंच कर देखा कि व्यक्ति को करंट सर में लगा और पेंट में आग लग गई थी जिस कारण व्यक्ति का पैर बहुत ज्यादा गहरे घाव में जल चुका।सूचना मिलते ही बिरधा से पाली10 मिनट में पहुंची एंबुलेंस। लोगों कि मदद से एंबुलेंस में बैठा कर घायल व्यक्ति को पहुंचाया जिला चिकित्सालय ललितपुर भेजा गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh