Advertisement

छात्र श्रृंखला बना गुरु पुत्रो को किया नमन

शहीदी सप्ताह के तहत सफर ए शहादत कार्यक्रम के अंतर्गत  उपकारी सेवा समिति द्वारा उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सहयोग से गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादों को हजारों बच्चों द्वारा छात्र श्रृंखला बना नमन किया बच्चों ने साडा मान साडा अभिमान चार साहिबजादे बोल गुरु पुत्रों को याद किया याद रहे श्री ठाकुर दलीप सिंह जी की प्रेरणा से सेवा बस्ती में निशुल्क शिक्षा,सिलाई, जूडो कराटे आदि सिखाने वाली पर उपकारी सेवा समिति समय समय पर इन बच्चों को त्योहारों ,शहादतो एवं भारतीय इतिहास के बारे में याद करवाती रहती है समिति इन बच्चों में भारतीय संस्कार भरने की पुरजोर कोशिश करती रहती है इस मौके पर मनमोहन सिंह, मुख्य अध्यापिका रजविंदर कौर ,सुरभि, बलजीत कौर,मोना वर्मा, शिखा सोनी, सोना वर्मा, विनीता, मथुरा सिंह,विवेक जी आदि उपस्थित हुए तत्पश्चात फलों का वितरण किया गया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh