Advertisement

मुख्यमंत्री योगी से मिलना चाहता है,नेशनल खिलाड़ी कई प्रयास के बाद भी नही मिली सफलता

ललितपुर।नगर पंचायत पाली ही नहीं बल्कि ललितपुर जनपद का नाम देश भर में रोशन करने वाले दिव्यांग राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केट बाल खिलाड़ी जितेंद्र पाटकर सीएम योगी जी से मिलना चाहते है वो उनसे मिलने हेतु एक बार मुख्यमंत्री आवास पर भी जा चुके है लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी बताते चले की एक खिलाड़ी सिर्फ देश के लिए खेलता है । दो बार की नेशनल चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश की तरफ से खेल चुके जितेन्द्र उत्तर प्रदेश महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित यूपी के ललितपुर जिले के पहले एक मात्र खिलाड़ी है, खिलाड़ी जितेंद्र जिनको पाली को सहरीया आदिवासी बच्चो की निशुल्क शिक्षा के लिए भी जाना जाता है नेशनल खिलाड़ी पेरा ओलंपिक में जिसकी तैयारी वो कर रहे है और देश के लिए मैडल लाने की ललक उनमें देखी जा सकती है जिसके लिए गाइडेंस ओर कोच की आवश्यकता है उनके द्वारा कई बार क्षेत्रीय सांसद और मंत्री को भी अवगत कराया लेकिन कुछ नहीं हो सका वो कहते है कि सीएम योगी जी से मिलकर ही समस्या का समाधान हो पाएगा दो बार नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से खेल चुके खिलाड़ी के पास सपोर्ट चेयर भी नहीं है इसके बाबजूद 2 बार की उत्तर प्रदेश के लिए चैंपियन शिप खेल चुके है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh