महरौनी(ललितपुर) बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में विधानसभा क्षेत्र महरौनी नगर अंतर्गत बसपा कार्यालय पर बड़े हर्ष के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को मालार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र के समक्ष पुष्पर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत रूप दिया गया। तदुपरांत इसके विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत करौंदा ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को सपथ दिलाते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की, और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर समस्त पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र की जिम्मेदारियाँ सौंपी, वहीं नगर अध्यक्ष महरौनी एड कमलेश कुमार अहिरवार, उपाध्यक्ष एड अमृतलाल झा, महासचिव हरिश्चन्द्र साहू, सचिव रामस्वरूप कुशवाहा, गुलझार सिंह, बीवीएफ सांयोजक राहुल गौतम को उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिठाई खिलाकर बधाई प्रेषित की। इस दौरान बारी-बारी से नेताओं ने वर्तमान चुनाव को लेकर विस्तार पूर्वक परिचर्चा करते हुए बहिन कु मायावती को यूपी का पांचबी बार मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष धनीराम सिंह राजपूत, जिला सचिव/वि. प्रभारी एड प्रेमनारायण पाल, जिला महासचिव मोहम्मद खान, पूर्व विधानसभा महासचिव राघवेंद्र सिंह बघेल, रामकिशन बैजनाथ, एड कपूरचंद्र पाल, रामबगस सौजना, राघवेंद्र सिंह लोधी सैदपुर, पूर्व बीवीएफ संयोजक महेश अगौरा, जगभान सिंह धवारी, अजय वीर विक्रम सिंह, संतोष पाल, मोहित कुमार, रघुवीर दयाल, राशिद खान, एड सुरेन्द्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। और कार्यक्रम का संचालन रामकिशन बैजनाथ ने किया।
विधानसभा महरौनी में बसपा नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान समारोह।। मायावती को पांचबी बार मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प


















