Advertisement

ललितपुर का किसान कहीं खाद तो कहीं पानी की किल्लत से परेशान

ललितपुर का किसान कहीं खाद तो कहीं पानी की किल्लत से परेशान

किसलवास गांव का किसान जूझ रहा पानी की किल्लत से तकरीबन 800 एकड़ भूमि की खेती प्रभावित

कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद किसानों से मिलने पहुंचे सदर विधायक रामरतन कुशवाहा दीया किसानों को आश्वासन जल्द पहुंचेगा खेतों तक पानी

ललितपुर।थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम किसलवास के किसानों ने एकत्रित होकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,ज्ञापन में बताया कि राजघाट नहर जो कि गांव से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर एक है जिससे कम पानी छोड़ा जा रहा है इस वजह से लगभग 800 एकड़ भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है जिस वजह से किसान आहत है क्योंकि किसानों ने कर्ज कहीं ना कहीं से करके बुवाई की है और समय से पानी न मिलने से फसल सूखने की कगार पर है और फसल सूखने की वजह से कर्ज का बोझ किसान पर पड़ेगा और किसान फिर आत्महत्या जैसा कदम उठायगा वैसे भी किसान खाद को लेकर भी परेशान रहा है जिला अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया है कि जल्द से जल्द हम किसानों को पानी दिया जाए जिससे हम किसानों की 800 एकड़ की भूमी पर बोई हुई फसल बच सके इसी बीच सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी किसानों के बीच पहुंच गए और एसडीएम से मिलकर किसानों की समस्या का समाधान करने की बात कही और कहा की जल्द से जल्द किसानो को पर्याप्त पानी मिलेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh