शिकायत करने आयी दिव्यांग महिला को पुलिस अधीक्षक ने दी ट्राई साइकिल
दिव्यांग महिला के साथ की गई ठगी किसान कार्ड से निकाले 1 लाख 57 हजार रुपये,
दो वर्ष पहले की गयी ठगी की नही हुई कही कोई सुनवाई थाने मे कई बार दे चुकी है शिकायती पत्र,शिकायत करने आई दिव्यांग महिला को पुलिस अधीक्षक ललितपुर निखिल पाठक ने दरियादिली दिखाते हुए महिला को ट्राई साइकिल भेंट की जो अपने दोनों पैरों से दिव्यांग थी।वहीं जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर दोनों पैरों से दिव्यांग एक व्यक्ति साइकिल मिलने की आस में बाहर बैठा रहा।
मौजूद अधिकारियों ने दिव्यांग व्यक्ति से मांगे आय,निवास और विकलांग सर्टिफिकेट तब कहीं जाकर मिलेगी ट्राई साइकिल पुलिस अधिक्षक से लगाई मदद की गुहार एसपी ने दिखाई दरिया दिली मदद का आश्वासन देते हुऐ महिला को एक साइकिल की भेट आपको को बतादे कि महिला आई तो थी जमीन पर रैगते हुऐ लेकिन पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक की दरियादिली ने दिव्यांग महिला के चेहरे पर खुशी लादी।महिला से मिलने बाहर आये पुलिस अधिक्षक और एक साइकिल देते हुये पूरी मदद का आश्वासन दिया।
वही महिला संतुष्ट होकर अपने घर लौटी गयी तो वही दूसरी ओर जिलाधिकारी के कार्यालय पर एक दोनो पैरों से दिव्यांग व्यक्ति ट्राई साइकिल की आस लगाये बैठा रहा।लेकिन उस व्यक्ति की किसी ने सुध नहीं ली।दोनो पैरों से दिव्यांग व्यक्ति से एक कागज पर लिखकर दिया गया और कहा गया कि वह आय,निवास,और विकलांग सर्टीफिकेट लेकर आये तब जाकर उसको साइकिल मिलेगी।
अब सोचने बाली बात यह है,कि दोनों पैरो से दिव्यांग महिला आखिर कहां और कैसे अपने कागज पूर्ण कराये।जबकि वह दोनो पैरो से है दिव्यांग अब कागज बनबाने कहा जाय।
रिपोर्ट-मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर


















