Advertisement

बहराइच सपा कार्यालय पर हुआ किसान सम्मान, किसान नेता का बड़ा बयान समाजवादी पार्टी 4 सीट दे तो उत्तर प्रदेश के पूरा सिख समुदाय आ जाएगा सपा खेमे में

उत्तर प्रदेश बहराइच।

।बहराइच गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 119वी जयंती पर समाजवादी पार्टी इसे किसान दिवस के रूप में मना रही है समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लखीमपुर में अजय मिश्र टेनी के बेटे द्वारा किसानों पर गाड़ी चढ़ाए जाने में बहराइच के दो किसान शहीद हुए थे. तो वहीं इस हादसे में बहराइच के 9 किसान घायल हुए थे. आज उन सभी  घायल किसानों का समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सम्मान किया गया तो वही  किसान के परिजनों को भी सम्मानित किया गया. शहीद किसान गुरविंदर सिंह के पिता का कहना है कि अजय मिश्र टेनी को तत्काल उनके पद से बर्खास्त किया जाए.

हमले में घायल किसान भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय सचिव सरदार गुरमान सिंह ने मीडिया से मुखातिब होने के दौरान एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई थी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव से 4 सीटों की डिमांड की है अगर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भारतीय सिख संगठन को चार सीटें देते हैं तो उत्तर प्रदेश का पूरा सिख समुदाय समाजवादी पार्टी के खेमे में आ जाएगा और उत्तर प्रदेश की सियासत में फिर बदल देगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh