Advertisement

650 ली अवैध कच्ची शराब बरामद कर कब्जे में व 4000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया

जिलाधिकारी झांसी,उप आबकारी आयुक्त झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी झांसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन -1 व 2 झांसी के निर्देश पर Sdm सदर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 शिशुपाल सिंह,आबकारी निरीक्षक राम आधार पाल प्रवर्तन-1 , सुश्री नीलम सिंह आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन 02 एवं प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक कुलदीप चौहान व थाना सीपरी बाजार पुलिस के साथ अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत कबूतरा डेरा पाडरी में दबिश दी गई। दौरान दबिश 650 ली अवैध कच्ची शराब बरामद कर कब्जे में लिया गया व 4000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। थाना सीपरी में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत 3 अभियोग पंजीकृत कराये गए।

रिपोर्टर:अरबाज़ दानिश/झाँसी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh