श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान मे आज ग्वालटोली कि सभी सेवा बस्तियों में घर घर जाकर के समर्पण अभियान चलाया गया इस अवसर पर जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी ने बताया कि आज सेवा बस्ती की उन कामगार महिलाओं पुरुषों से संपर्क किया गया जो घरों में काम करके व सफाई कर्मचारी का काम करके अपने जीवन यापन करते हैं महिलाओं ने आगे बढ़कर अपने सामर्थ के अनुसार समर्पण किया अभियान के संयोजक सुरेश बाजपेयी ने बताया कि इस अभियान में राशि से अधिक व्यक्ति को जोड़ने का महत्त्व था इसलिए किसने क्या दिया इस पर ध्यान न देकर हम लोगों ने हर घर के दरवाजे पर पहुंचकर सहयोग लिया है सब ने अपना समर्पण दिया सपा बसपा कांग्रेस के लोगों ने भी सहयोग में हिस्सेदारी की है नमामि गंगे प्रकल्प भाजपा के जिलासह संयोजक अरविंद त्रिपाठी ने ₹11000 रुपए का समर्पण किया अभियान का संचालन जिला संचालन अनूप चौधरी ने किया प्रमुख रूप से बनवारी लाल तिवारी करन यादव विनय सिंह अनीता गुप्ता अनुराग अवस्थी सिद्धार्थ यादव भगवानदीन राजीव विश्वकर्मा नौशाद आल आदि लोग थे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















