Advertisement

विपिन को मिला अटल रत्न सम्मान

पुरस्कार पाना सबको अच्छा लगता है, पर यदि आपके अच्छे काम के बदले शहर से दूर आप सम्मानित होते हैं तो खुशी कई गुना बढ़ जाती है। शहर से दूर शाहजहांपुर 28 फरवरी को युवा महोत्सव में अटल रत्न सम्मान से पुरस्कृत हुए हैं कानपुर के कोरियोग्राफर विपिन निगम। यह पुरस्कार उनको प्रदेश व देश में कला के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान के लिए क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह ने प्रदान किया। गौरतलब है कि कानपुर के विपिन निगम यूपी रत्न, कानपुर गौरव, यूपी गौरव, यूथ आइडल कानपुर, पर्सनालिटी महागुरु, कलाश्री, नृत्य शिरोमणि, डांडिया किंग जैसे कई अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही वह पंडित बिरजू महाराज के साथ स्टेज शेयर कर चुके हैं और बाॅलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान से पुरस्कृत हो चुके हैं। कृष्णम डांस ग्रुप नामक नृत्य संस्था चला रहे विपिन निगम अपनी संस्था में बच्चों को निशुल्क डांस की सेवा सेवा प्रदान करते हैं और बच्चों को अच्छे-अच्छे मंच दे रहे हैं। वे भविष्य में कानपुर शहर के लिए नेशनल लेवल का एक बड़ा डांस इवेंट भी प्लान कर रहे हैं। अटल रत्न सम्मान के जरिए कानपुर शहर का नाम रोशन करने से विपिन निगम बहुत ही खुश हैं।

Reporter-Anand Tripathi

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh