Advertisement

-यूपी सरकार के खाद्य रसद मंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी का प्रमोद तिवारी व कांग्रेस पर बड़ा बयान,

जनपद फतेहपुर
यूपी सरकार के खाद्य रसद मंत्री रानवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी का प्रमोद तिवारी व कांग्रेस पर बड़ा बयान दिया कि मथुरा से मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने की सम्भावना पर कहा कि जिसकी पार्टी निर्दलीय से कम हो और 99 प्रत्याशी चुनाव नही लड़ना चाहते क्याकि उनकी जमानत नही बचती है जिस कारण चुनाव नही लड़ना चाहते,सर्वे के हिसाब से कांग्रेस जीरो से 8 या 8 से जीरो है विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जायेगी जिसके बाद कांग्रेस अपने आप खत्म हो जायेगी।वही उन्होंने कहा धान तौल में किसानों को हो रही दिक्कत को लेकर कहा कि धान तौल को लेकर शिकायत आ रही थी कि क्रय केंद्रों में व्यापारियों का धान तौल हो रहा जिसको लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ऑनलाइन आवेदन के साथ ई पॉस मशीन में किसानों का अंगूठा लगाने के बाद तौल हो और टोकन की व्यवस्था की गई जिससे पात्र किसानों का धान तौल हो इस व्यवस्था में किसानों को दो तीन साल समझने में लगेगा और दिक्कत होगी।उसके बाद किसानों कोई दिक्कत नही उठानी पड़ेगी।राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में राशन वितरण में कार्ड धारकों को एक माह का राशन मिलता था और एक माह का राशन बेच दिया जाता था।प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद योगी सरकार में राशन वितरण ई पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन मिलने से भ्रष्टाचार बंद हुआ और लोगो को पूरा राशन मिलने लगा।
यह बात उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र हुसैनगंज के रज्जीपुर छिवलहा में पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में कही।जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि एक समय था नहरों में पानी नही आता और आज नहरों के साथ कुएं में पानी आ रहा है यह योगी आदित्यनाथ की देन है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh