Advertisement

बीते दिनों 13 दिसम्बर की रात में कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे गोरखपुर के प्रतिष्ठित परिवार के लोग वैवाहिक समारोह से वापस लौट रहे थे ट्रेन जैसे ही कानपुर सेंट्रल पहुंची तो और जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बैग चोरी हो चुका है उस बैग में 8 से 9 लाख की ज्वेलरी और डॉलर मोबाइल थे उन्होंने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बने जीआरपी थाने में जाकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जीआरपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन व सर्विलांस के माध्यम से मुख्य अभियुक्त के साथ दो लोगो को पुलिस ने पकड़ लिया जिनके पास से सोने के आभूषण, बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत 5 लाख रुपए है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने ज्वेलरी को गिरवी रख दिया था और कुछ सामान बेच दिया था जिनको बेचा था पुलिस उनके खिलाफ भी सबूत इकट्ठा कर रही है इसमें मुख्य आरोपी राजेश जयसवाल को चकेरी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद कर उसके निशानदेही पर ही यह ज्वेलरी बरामदगी की गई जीआरपी पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को पूछताछ कर जेल भेज दिया है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh