Advertisement

गोकुल धाम धर्मशाला द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

आज दिनांक 9 जनवरी दिन रविवार को लाला गोकुल प्रसाद ओमर ट्रस्ट धर्मशाला सरसैया घाट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में निशुल्क नेत्र के 114,दंत रोग के 50 एवं फिजियोथैरेपी के 30 मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में डॉ जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय के डॉक्टरों ने 114 मरीजों के आंखों का परीक्षण करके मोतियाबिंद के 44 मरीज चिन्हित किए गए,जिनका ऑपरेशन डॉ जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय में किया जायेगा। रामा डेंटल कॉलेज के कुशल डॉ सुब्रमण्यम एवं उनकी टीम ने मरीजों का दंत परीक्षण करके उचित सलाह एवं दवाइयों का वितरण भी किया। डॉक्टर उमेश चंद्र मिश्रा व उनके सहयोगियों ने स्पाइन एवं घुटने के दर्द का फिजियोथैरेपी के मरीजों की डॉ सुजीत कुमार,डॉ तान्या त्रिपाठी,डॉ जितेंद्र कुमार,डॉ दीपाली पटेल ने जांच करके उनको उचित परामर्श एवं दवाइयां वितरित की। शिविर का उद्घाटन महापौर प्रमिला पांडे ने किया। शिविर में मुख्य रूप से लाला गोकुल प्रसाद ट्रस्ट के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता,मैनेजर गोपी लाल गुप्ता,संयोजक सुरेश चंद गुप्ता,ट्रस्टी श्री नारायण गुप्ता,अचल गुप्ता,अरुण कुमार गुप्ता,धनीराम गुप्ता,हेमंत गुप्ता, अंकुर गुप्ता,डॉक्टर श्याम बाबू गुप्ता,ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई, मूलचंद गुप्ता,लखनलाल ओमर उपाध्यक्ष छावनी बोर्ड,पूर्व सभासद गोपी लाल ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh