Advertisement

समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर किया आयोजन

ललितपुर। स्टेशन रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने की। सर्वप्रथम सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
सपा जिलाध्यक्ष कैलाश यादव ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कर्पूरीजी ठाकुर बिहार के पिछड़ी जाति के मुख्यमंत्री बने एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहते हुए भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निर्वाह्न करते हुए 26 माह जेल में बिताएं। कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब एवं पिछड़ी जाति में जन्मे एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपने कृतित्व से बिहार के दो बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के जीवन कृतित्व से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान रमेश यादव ठेकेदार, जितेन्द्र सिंह जीतू सरदार, धनंजय यादव, प्रसन्न जैन नौहरकलां, आरिफ कुरैशी, प्रभुदयाल लोधी, विजय यादव, देवेन्द्र लोधी, रामप्रताप सिंह, शाकिर खान, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, दातार सिंह यादव, शत्रुघन यादव, नैपाल सिंह, अरमान, अमर सिंह यादव, अजय जैन, अनिल अहिरवार, जितेन्द्र यादव के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम उपरान्त मोहल्ला गोविन्दनगर में जिलाध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व व विनोद रैकवार के सहयोग से रईन खजुरिया, नूरी खलीफा, भगवान सिंह बुन्देला, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, छत्रपाल सिंह, मु.अफसर, अमीन मंसूरी, नारायण रैकवार, साबिर मंसूरी, मु.समीर, लियाकत खान, अनीस खजुरिया, गब्बर खान, सोनू रैकवार, सुनील साहू, अंकित साहू, अम्मू खान, मुजीत खान, आसिफ राईन, सलमान, मु.जाहिद, लल्लू भईया, मु.शकील, शेरा, मु.आसिफ, जीशान, इखलाक, आतिफ के अलावा अनेकों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh