Advertisement

विधानसभा चुनाव के कार्यालय का सपा नेताओं ने लिया जायजा

ललितपुर।मड़ावरा-उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है, इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी राजनैतिक पार्टियों ने सभी विधानसभाओं में चुनाव लड़ने हेतु अपना दमखम दिखाने के लिए प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया गया है। इसी बीच जनपद ललितपुर की विधानसभा 227 महरौनी के ब्लाक मड़ावरा कार्यालय का सपा नेताओं द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इसमें उन लोगों के द्वारा कार्यालय में बैठने की व्यवस्था और कल होने वाले कार्यालय उद्घाटन की तैयारियों को देखा गया। सपा के नेताओं में सरफराज अली एड० महरौनी, सपा व्यापार सभा जिला महासचिव अभिषेक जैन डिंपल सिंघई, कालका प्रसाद एड०, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश नारायण पाल, लोटनराम अहिरवार, मीडिया प्रभारी वाहिद खांन फैज़ल, राजकुमार पाल, छोटू राय आदि लोग मौजूद रहे।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh