Advertisement

अधिक बारिश और कड़कती ठंड ने किसानों को किया बर्बाद

मड़ावरा(ललितपुर)–मड़ावरा तहसील अंतर्गत ग्राम गोराकला के किसानों की बीते समय हुई तेज बारिश और कड़कती सर्दी के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है जिससे किसानों को काफी नुकसान पहुंच चुका है किसानों ने अपनी किसानी करने ले साहूकारों से लग्गत लेकर अपनी खेती में लगाए हुए थे। लेकिन मौसम की मार से वह पूरी तरह बर्बाद हो चुके है जिसकी जानकारी उन्होंने शिकायती पत्र देकर उपजिलाधिकारी को अवगत के कराई।

किसानों ने बताया कि वो गोराकला के मजरा रजौला और मडखोरा के किसान अपनी खेती में लग्गत साहूकारों से लेकर लगाए हुए थे। हमारी फसलें बीते कुछ दिनों पहले हुई बारिश तथा अधिक सर्दी पड़ने के कारण नस्ट हो चुकी है। हम किसान लोग इस समय मटर की फसल बोये हुए थे। वह मटर की फसल अतिवृष्टि और तेज ठंड पड़ने से तुसार और कुकरू की गिरफ्त में आ जाने से नष्ट हो चुकी है। जो हम लोगों ने कर्ज लेकर बोई हुई थी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि हम लोगो के हुए नुकसान की क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा टीम गठित कर जांच करवाकर हम लोगों को मुआवजा दिलाया जाए।

मु0 जाकिर मंसूरी ललितपुर

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh