आज कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम ग्रीन पार्क में अत्याधुनिक जिम और न्यू प्लेयर्स पवेलियन का लोकार्पण किया| ग्रीन पार्क स्टेडियम में आधुनिक ड्रेसिंग रूम के प्लेयर्स पवेलियन का निर्माण 36 करोड़ 71 लाख की लागत में किया गया है ,यह पवेलियन सबसे खूबसूरत पवेलियन में एक है, इसके साथ ही ग्रीन पार्क में अत्याधुनिक जिम जिसकी लागत 65 लाख रुपए है, उसे आज खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया गया| कानपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ना होने का अच्छा पवेलियन ना होना भी एक कारण बनता चला जा रहा था ,नए अत्याधुनिक ड्रेसिंग रूम और पवेलियन बनने से ग्रीन पार्क स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच मिलने का रास्ता साफ हुआ है। लोकार्पण के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और कानपुर में प्रमिला पांडे भी मौजूद रही| कल्याणपुर खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और मेयर प्रमिला पांडे ने अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में क्रिकेट का भी लुत्फ उठाया, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीन पार्क को पुराना स्वरूप लौटाएगा, उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को लेकर गंभीर है।







वरिष्ठ संवाददाता:- कमल मिश्रा।


















