देश में बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है आलम यह है कि लोगों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है वहीं विपक्षी पार्टियां भी सरकार को लगातार घेरने का कार्य कर रही हैं जिसके चलते शनिवार को कानपुर में सपाई कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।इस दौरान सपाइयों ने पेट्रोल ,डीजल, गैस और दालों को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला । प्रदर्शन का नेतृत्व अवधेस जायसवाल ने किया।इस दौरान आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई भी मौजूद रहे।


















