शनिवार को राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने गीतानगर मंडल की बैठक में पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा की तैयारियों पर चर्चा की ,वही भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में गीतानगर मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सेंगर और राज्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारियो द्वारा माला पहनाकर राज्यमंत्री का स्वागत किया गया .बैठक में पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को विधानसभा 2022 की तैयारियों के लिए पार्टी द्वारा दिये गए निर्देशों के बारे में बताया गया .वही जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि प्रदेश सरकार ने फैसला किया है. कि जहां-जहां सरकारी अस्पतालों .प्राइवेट अस्पतालों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है. सभी भाजपा कार्यकर्ता वहाँ जाकर उनके लिए सारी सुविधाएं मुहैया कराएंगे. पानी .कुर्सी आदि का कैंप लगाकर व्यवस्था करेंगे ताकि लोगो को कोई समस्या ना हो|
राज्यमंत्री ने गीतानगर मंडल अध्यक्ष के कार्यो की सराहना की, और उनको बधाई दी ,उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा के द्वारा भी गीतानगर मंडल में लगातार पार्टी के हित के कार्य किए जा रहे है ,बैठक में मुख्य रूप से गीतानगर मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सेंगर, शैलेन्द्र सिंह, रमेश बाबू झा, शोभित तिवारी, शुभम कुशवाहा, लवली सक्सेना आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे |
संवाददाता:-आनंद शर्मा।


















