Advertisement

लक्ष्मी, सरस्वती, काली के रूप में, तीन देवियों का किया सम्मान|

नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान द्वारा आयोजित महिला दिवस के अवसर पर 3 देवियों का सम्मान का कार्यक्रम रामादेवी में आयोजित किया गया, इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आज नेचर क्लब द्वारा तीन देवियां लक्ष्मी, सरस्वती और काली के रूप में सम्मानित किया गया है, डॉ लकी चतुर्वेदी मनोरोग विशेषज्ञ व कारपोरेट ट्रेनर जो लोगों को मानसिक रूप से विगत 25 वर्षों से अपनी सेवा दे रही है ,डॉ पूनम सिंह योगाचार्य दिल्ली योग के माध्यम से पूरे देश पर लोगों को स्वस्थ बनाने का अभियान चला रही है, डॉ आरती मोहन स्त्री रोग विशेषज्ञ कोरोना काल में हजारों लोगों को निशुल्क दवाएं देकर उनकी जान बचाई है, इसलिए इन 3 देवियों को सम्मानित किया गया है, ठाकुर शैली सिंह चौहान ने कहा कि आज महिला सशक्तिकरण के समय इन तीन देवियों के रूप में अपने आप को मजबूत करके समाज की निचली वर्ग की और महिलाओं को भी इन तीन देवियों के रूप में खड़ा करना होगा, कार्यक्रम का संचालन राम कुमार मिश्रा ने किया ,प्रमुख रूप से डॉ हेमंत मोहन, संजय सिंह, नौशाद आलम, निहाल ,वीरेंद्र कुमार ,शिवम खन्ना ,मोहन दीक्षित, अवनीश बाजपेयी ,आदि लोग थे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh